राशिफल 31 जनवरी : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

adv

राशिफल 31 जनवरी : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें


शिमला :
हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग स्वभाव से विस्फोटक होते हैं। इनकी जिदंगी में चीजें अचानक से होती हैं। इनके शत्रु भी होते हैं। इस साल अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। इन महीनों में खुद का खास ख्याल रखें।

मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम एवं संतान का पूरा साथ मिलेगा। आज आपके लिए व्यवसायिक द्रष्टिकोण से सही दिन रहेगा। क्या न करें- आज के दिन किसी तरह का जोखिम ना लें।

वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आप उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। आपका व्यापार मध्यम रहेगा। क्या न करें- आज नए व्यवसाय की शुरुआत ना करें।

मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। व्यापार ठीक रहेगा, लेकिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। क्या न करें- आज के दिन प्रेम में कलह की शुरुआत ना करें।

कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आप अपने क्रोध पर काबू रखें। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। मन थोड़ा परेशान रहेगा। क्या न करें- आज के दिन जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें।

सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपका व्यापार अच्छा रहेगा। धन का आवक बना रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। क्या न करें- आज कोई नई खरीदारी ना करें।

कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। क्या न करें- आज भावुकता में कोई निर्णय ना लें।

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग आज का राशिफल यहां देखें, क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ