राशिफल 31 जनवरी : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

adv

राशिफल 31 जनवरी : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें


शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग स्वभाव से विस्फोटक होते हैं। इनकी जिदंगी में चीजें अचानक से होती हैं। इनके शत्रु भी होते हैं। इस साल अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। इन महीनों में खुद का खास ख्याल रखें।

तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार ठीक रहेगा। धन का आवक बढ़ेगा। प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें-आज पूंजी का निवेश ना करें।

वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम एवं व्यापार का साथ मिलेगा। क्या न करें-आज के दिन फोड़े या चोट को अनदेखा ना करें।

धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन सिर दर्द या नेत्र पीड़ा से आप परेशान रहेंगे। प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें-आज अपने रिश्तों को लेकर ज्यादा परेशान ना हों।

मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम मध्यम रहेगा। क्या न करें- आज के दिन पूंजी का निवेश ना करें।

कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आपको कोर्ट कचहरी में विजय मिलने की सम्भावना है। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें-आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।

मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन भाग्यवश आपके कुछ काम बनेंगे। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा, प्रेम मध्यम रहेगा। आपका व्यापार ठीक रहेगा। क्या ना करें- आज अपने मान सम्मान से समझौता ना करें।

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ