शिमला। हिमाचल प्रदेश पर कोरोना वायरस का कहर लगातार गहराता जा रहा है। इस सब के बीच आज हिमाचल में कोरोना एक्टिव केस 8,115 पहुंच गए हैं। आज प्रदेश में 1,773 मामले रिपोर्ट किए गए हैं।
वहीं, आज 534 मरीज रिकवर होने में सफल हुए हैं। इसके अलावा आज कोरोना के चलते एक मौत भी हुई है। सिरमौर जिला में 6 महीने के बच्चे ने दम तोड़ा है।
अबतक का टोटल
हिमाचल में कुल आंकड़ा 2 लाख 38 हजार 355 पहुंच गया है। अब तक 2 लाख 26 हजार 334 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 3,871 है।
किस जिले में कितने केस आए
गुरुवारो को कांगड़ा जिला में 354, सोलन 262, हमीरपुर 250, ऊना 225, सिरमौर 191, मंडी 171, शिमला 123, बिलासपुर 65, कुल्लू 65, चंबा 47, किन्नौर13, लाहौल स्पीति में 7 नए केस आए हैं।
किस जिले से कितने हुए ठीक
वहीं, कांगड़ा के 106, सोलन के 115, मंडी के 20, कुल्लू में 35, ऊना में 21, चंबा के 2, बिलासपुर के 20, शिमला के 37, किन्नौर 2 और सिरमौर में एक ठीक हुआ हैं।





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks