ऊनाः हिमाचल प्रदेश में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने के कारण क्षेत्र में सनसनी मच गई है। मामला प्रदेश के ऊना जिले स्थित सदर थाना के तहत पड़ते बाबा रुद्रानंद आश्रम के समीप स्थित बाजार का है। हालांकि, अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पहचान में हो रही समस्या:
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह यानी आज बाबा रुद्रानंद आश्रम के समीप स्थित दुकान के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इसकी सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान ने पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। प्रथमदृष्टया मृतक प्रवासी प्रतीत हो रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में नशे की बड़ी खेप पकड़ाई: 21 वर्षीय देवानंद समेत 4 अरेस्ट, लाखों का नशा जब्त
उधर, पुलिस द्वारा स्थानीय दुकानदारों व लोगों से मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान तेज कर दी है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks