शिमला। हिमाचल प्रदेश बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सूबे में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रामपुर बुशहर से सैंकड़ों बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने पदों से इस्तीफा देने का निर्णय लेते हुए पार्टी को बड़ा झटका लिया है।
कौल सिंह नेगी को मिली नई जिम्मेदारी है इस सब का कारण
मिली जानकारी के अनुसार कौल सिंह नेगी को हिमकोफेड का अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज चल रहे इन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी से किनारा करने का मन बनाया है। पदाधिकारियों का कहना है कि जनजातीय जिला किन्नौर के स्थायी निवासी को रामपुर बुशहर कोटे से अध्यक्ष बनाना रामपुर बुशहर बीजेपी के उन सभी नेताओं का अपमान है जो कई वर्षों से निष्ठा पूर्वक पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।
पदाधिकारियों के अनुसार ऐसे में रामपुर बुशहर के नाम पर दूसरे जिले के व्यक्ति को अध्यक्ष बनाना किसी भी सूरत में उचित नहीं। ऐसे में उनके पास एक ही रास्ता बचता है कि वह अपने पद त्याग दें। गौरतलब है कि हाल ही में सीएम जयराम ठाकुर ने रामपुर बुशहर से हाल ही में कौल सिंह नेगी को हिमकोफेड का अध्यक्ष नियुक्त किया था।
कांग्रेस की चांदी
वहीं, बीजेपी में इतनी बड़ी फूट होने के बाद बीजेपी की मुशिकलें बढ़ गई हैं। क्योंकि हाल ही में हुए मंडी उपचुनाव में सत्ता सीन बीजेपी के प्रत्याशी को 17 सीटों में सबसे कम वोट रामपुर से ही मिले और यही लीड हार का सबसे बड़ा कारण बनी थी। वहीं, इसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिल सकता है।
इन पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
इस्तीफा देने वालों में मुख़्य रूप से पूर्व प्रत्याशी प्रेम सिंह धरेक, पूर्व मंत्री सिंघी राम, ब्रिज लाल, केवल राम बुशहरी, मण्डल उपाध्यक्ष रोशन डोगरा, सितेंद्र मिलर, एससी मोर्चा अध्यक्ष देवी सिंह बुशहरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष ठाकुर दास राठी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के नन्दलाल बुशहरी, अनुसूचित जाति जिला उपाध्यक्ष मोहन लाल, महिला मोर्चा महामंत्री गुड्डी देवी भारती, ग्राम केंद्र अध्यक्ष बाबू राम, भूपेश कुमार, बीरबल, दीवान सिंह, मंगलदास, पूर्व मण्डल पदाधिकारी प्रकाश आज़ाद, मण्डल उपाध्यक्ष चेश्वर प्रसाद, मणि लाल, प्रेम जोशी, केसरी दत्ता, विकास लांबा व दीप कुमार सहित 100 से ज्यादा पदाधिकारियों में इस्तीफा दिया है।उन्होंने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर व पन्ना प्रमुख सहित अन्य विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ता कौल नेगी के विरोध में जल्द ही इस्तीफा सौंपेगे।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks