शिमला : हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने नए साल के अवसर पर भारतीय पुलिस सेवा के कुछ अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है. मिली जानकारी के अनुसार चार अधिकारियों को पदोन्नति तथा 2 अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है।
इन अधिकारी का हुआ प्रोमोशन:
बता दें कि शनिवार को गृह विभाग के तरफ से जारी आदेश के अनुसार तीन आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी बनाया गया है। 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी गुरूदेव शर्मा और विमुक्त रंजन को सेलेक्शन ग्रेड प्रदान दिया गया है।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नई दिल्ली में आईबी की संयुक्त निदेशक वीना भारती, चंबा के एसपी एस अरूल कुमार और एनबीसी व सीआईडी शिमला के एसपी जी शिवा कुमार को डीआईजी के पद पर प्रोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं।
शिमला को मिला नया एएसपी:
राजधानी शिमला के पुलिस विभाग की कमान भी नए अधिकारी को दी गई है. सिविल सर्विस बोर्ड की अनुशंसा पर पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 2018 बैच के आईपीएस अभिषेक एस को एएसपी शिमला लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: CM जयराम ने दी जानकारी: रिज मैदान को थी बम से उड़ाने की धमकी, हुई थी बैठक
साथ ही प्रदेश सरकार ने चार इंस्पेक्टर को हिमाचल पुलिस सेवा में पदोन्नत किया है। इनमें इंस्पेक्टर हरनाम सिंह, हेम राज, विकुम सिंह और नितिन चौहान शामिल हैं।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks