शिमलाः हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। ऐसे में प्रदेश भर में आगामी 20 जनवरी तक कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना जताई जा रही है। जो कहीं ना कहीं सरकार व प्रशासन की चिंता का विषय बना हुआ है।
CM जयराम लेंगे रिव्यु:
इस सब के बीच आज राजधानी शिमला में सीएम जयराम ठाकुर कोरोना के उपर रिव्यू बैठक करेंगें। इस बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल में एक सप्ताह तक छुट्टियां बढ़ाने पर निर्णय ले सकती है।
इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्ताव भी सरकार को भेजा गया है। हालांकि, विभाग के पुराने शेड्यूल की बात करें तो विद्यार्थियों को आगामी सोमवार को स्कूल आना है।
जिस हिसाब से अब कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है उसे मद्देनजर रखते हुए सरकार स्कूलों में छुट्टियां कर सकती है। विभाग का मानना है कि ऐसा करने से कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की चेन को तोड़ने व इसे ज्यादा फैलने से रोका जा सकता है।
हो सकता हा ये निर्णय:
इतना ही नहीं यदि अवश्यकता पड़ी तो दसवीं से जमा दो कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर स्कूल बंद होने पर ऑनलाइन पढ़ाई का प्रावधान शुरु किया जा सकता है।
इस संबंध मे स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने उपायुक्तों, मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्यों, सीएमओ और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षकों से इस मामले में बैठक की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 20 जनवरी तक कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना है। इस से निपटने के लिए तैयारियां शुरु कर दी हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में 20 हजार होम आइसोलेशन किट तैयार करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही अस्पतालों का निरीक्षण कर बिस्तर बढ़ाने, ऑक्सीजन की व्यवस्था करने और क्वारंटीन होने वालों के लिए दवाइयों का इंतजाम करने के लिए कहा गया है



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks