शिमलाः हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी को मद्देनजर रखते हुए शासन व प्रशासन द्वारा कोरोना बंदिशें लगाई जा रहीं है।
ऑमिक्रान के बढ़ रहे मामले:
हालांकि, जब तक लोग खुद सतर्क नहीं होंगे तब तक कोरोना महामारी को बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।आगामी तीन महीने तक कोरोना के मामले तेजी से पैर पसारेंगे। संक्रमण से बचने के लिए अगर लोग कोविड-19 प्रोटोकॉल को फॉलो करेंगे तो कोरोना उनके पास भी नहीं आ पाएगा।
इस बार कोरोना संक्रमण के फैलने की गति पहली व तीसरी लहर से कई गुना ज्यादा है। आर नॉट बैल्यू की बात करें तो वो बीती दोनों लहरों के मुताबिक इस बार बहुत ज्यादा है। इस बार कोरोना व्यक्ति दर व्यक्ति से काफी तेजी से फैल रहा है। ऐसा मे जीतना हो सके खुद को सोशल गैदरिंग से दूर रखें।
कोरोना के नए वेरिएंट ऑमिक्रान के खतरे के बीच कोरोना के नए मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। हालांकि, इस बार अध्ययन से पता चला है कि अभी तक इसमें मृत्यु दर कम है, लेकिन सतर्कता व बचाव जरूरी है।
क्या करें क्या ना करें:
- जरुरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें यदि काम नहीं है तो घरों में ही रहें।
- भीड़ भाड़ से दूर रहें और कोविड अनुरूप व्यवहार करें व प्रोटोकाल की पालना करें।
- बार बार हाथ धोएं, किसी से हाथ न मिलाएं, गले न मिलें और दो गज की दूरी बना कर रखें।
- ज्यादा जरूरी न हो तो बाजार न जाएं।
- भीड़भाड़ से दूर रहें।
- मास्क पहनें एक दूसरे से उचित दूरी बनाएं रखें।
- अगर तबीयत खराब लगती है, शरीर में जकड़न लगती है या बुखार आता है तो अपना टेस्ट जरूर करवाएं।
- किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर खुद को होम आईसोलेट कर लें।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks