शिमलाः हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। इतना ही नहीं प्रदेश में आगामी 20 जनवरी तक कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना भी जताई गई है।
इसी को मद्देनजर रखते हुए आज यानी शिनवार को राजधानी शिमला में सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों सहित स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई है।
आज शाम है बैठक:
जानकारियों की मानें तो आज शाम पांच बजे होने वाली इस बैठक में कोरोना संबंधित नई पाबंदियां प्रदेश में लगाई जा सकती है। ताकि कोरोना संक्रमण की बढ़ती चेन को तोड़ा जा सके।
प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों को दाखिल करने व आईसोलेट करने के लिए होटलों और अन्य स्थानों को तैयार करने के निर्देश जारी किए जा सकते हैं।
बैठक में प्रदेश भर की पंचायतों व शहरी निकायों के स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जा सकता है ताकि लोग अपनी जांच करवाएं और संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस संबंध में निर्देश जारी किए जाएंगे।
लग सकती हैं ये पाबंदियां:
- प्रदेश में वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा सकता है, ताकि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।
- आज होने वाली बैठक में स्कूल बंद करने का फैसला लिया जा सकता है। अभी स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां चल रही हैं, जो रविवार को समाप्त हो जाएंगी।
- सरकारी कार्यालयों में पचास फीसद स्टाफ ही बुलाने पर भी विचार किया जा रहा है।
- बसों में पचास फीसद आक्यूपेंसी के साथ सवारियां बैठाने का निर्णय लिया जा सकता है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks