शिमलाः हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर एक बार फिर बढ़ने लगा है। आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढोतरी दर्ज की जा रही है। प्रदेश एक्टिव केस 1,655 पहुंच गया है।
बता दें कि आज प्रदेश में 498 नए मामले आए हैं। साथ ही 60 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, आज किसी भी कोरोना संक्रमित की जान नहीं गई है। कोरोना का कुल आंकड़ा 2 लाख 30 हजार 285 पहुंच गया है। अब तक 2 लाख 24 हजार 738 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 3,863 है।
स्वास्थ्य सचिव ने की थी भविष्यवाणी:
पहले से अनुमान लगाया जा रहा था कि इस महीने के अंत तक संक्रमण के मामले 5 हजार पार हो जाएंगे, लेकिन दो दिन के भीतर कोरोना मामलों में आई बढ़ोतरी को देखकर लग रहा है कि ये आंकड़ा अनुमानित आंकडे को भी पीछे छोड़ने वाला है।
इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया था कि आने वाले 20 दिनों में हिमाचल में संक्रमण के मामलों में भारी इजाफा होगा। इतना ही नहीं जनवरी माह के अंत तक प्रदेश भर में कुल एक्टिव केस 5 हजार तक पहुंच जाएंगे।
उनकी इस स्टेटमेंट के बाद दो दिन के भीतर ही प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1216 के पार हो गया, जबकि अभी तो इस महीने को समाप्त होने में पूरे 24 दिन बाकी हैं।
तीन दिन में तेजी से बढ़े मामले:
ऐसे में संक्रमितों की संख्या में आया उछाल एक गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि बीते सोमवार को प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण के 136 नए मामले रिपोर्ट हुए थे.
जबकि मंगलवार को 250 तो बीते बुधवार को यह यह आकंड़ा 300 से अधिक मामलों के साथ एक्टिव मामलों की संख्या 1200 अधिक हो गई है।
वहीं, कोरोना वायरस के मामलों में आई तेजी की वजह कहीं ना कहीं कोरोना का नया वायरस ऑमीक्रोन को माना जा रहा है।
दूसरी लहर की पीक से ज्यादा है आर नॉट वैल्यू:
ऐसे में संक्रमण के फैलने की गति को दर्शाने वाला पैमाना यानी आर नॉट वैल्यू की बात करें तो ये संख्या इस बार महामारी की दूसरी लहर से भी ज्यादा है। कोरोना की दूसरी लहर के चरम के दौरान यह वैल्यू 1.69 आंकी गई थी।
वहीं, अब यह आर नॉट वैल्यू 2.69 दर्शाई जा रही है जो वाकई बहुत ज्यादा है। ऐसे में सरकार व प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने के साथ-साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन करना व प्रॉपर मास्क पहनने की हिदायत दी जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks