शिमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर अब हिमाचल में भी सियासत तेज हो गई है। शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य के पंजाब सरकार पर हमला के बाद से कांग्रेस नेता उनपर हमलावर हैं।
शराब दुकान में बैठ दूध ना पीएं:
इसी कड़ी में अब विधानसभा उपाध्यक्ष और चुराह से विधायक डॉ हंस राज ने भी कांग्रेस पार्टी और विक्रमादित्य के मजे ले लिए हैं। डॉ हंस राज ने कांग्रेस नेताओं की लड़ाई पर चुटकी लेते हुए कहा कि मदिरालय में बैठ दूध ना पीएं भाई विक्रमादित्य।
डॉ हंस राज ने अपने फेसबुक पोस्ट से चुटकी लेते हुए साफ कर दिया है कि विक्रमादित्य सिंह गलत पार्टी में हैं और गलत पार्टी में रहकर सही बात नहीं की जाती है।
पंजाब सरकार को लिया था निशाने पर:
ग़ौरतलब है कि जहां एकतरफ़ पूरी कांग्रेस पार्टी एक होकर पंजाब की चन्नी सरकार का बचाव कर रही है। वहीं, विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा को क्लीनचीट देते हुए मुख्यमंत्री चन्नी को ही कटघरे में खड़ा कर दिया था।
विक्रमादित्य ने प्रधानमंत्री के सुरक्षा चूक को निंदनीय और चिंतनीय बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री से जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही उन्होंने अपने बयान के पीछे का तर्क भी स्पष्ट किया था।
विक्रमादित्य के इस बयान के बाद से ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने फेसबुक पर बयान जारी करते हुए कहा था कि विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं। उनपर भाजपा से मिले होने का भी आरोप लगाया था।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks