सोलनः हिमाचल प्रदेश में अज्ञात वाहन से टक्कर टक्कर के चलते बाइक सवार एक युवक की मौत होने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के सोलन जिले स्थित बद्दी क्षेत्र के तहत पड़ते ठाणा का है।
बिहार का था युवक:
मृतक की पहचान रुद्रदेव झा निवासी गांव बिठेली धनपद, तहसील बरहरा, जिला पूर्णिया बिहार के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते वीरवार की शाम रुद्रदेव रात करीब 9 बजे बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त से मिलने के लिए ठाणा गांव गया हुआ था।
इस बीच जब वह आलकाइंड कंपनी के समीप पड़ते मोड़ के पास पहुंचा तो उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपित वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
चंडीगढ़ तक ले जाया गया:
इस टक्कर में रुद्रदेव गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बद्दी पहुंचाया गया जहां से हालत गंभीर होने के चलते उसे चंडीगढ़ सेक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस बीच बीते शनिवार को उपचार के दौरान उसकी जान चली गई। इसकी शिकायत मृतक के भाई निरंजन झा ने पुलिस में दी।
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks