शिमलाः हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार बैठे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक सुनहरा अवसर हाथ लगा है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बी, सी और डी श्रेणियों के विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन पास तक के सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय में होने जा रही 274 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से यानी 7 जनवरी से शुरु हो गई है। इच्छुक पात्र आगामी 27 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विवि के कुलसचिव सुनील शर्मा ने बताया कि 2020 में विज्ञापित किए गए पदों के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को पुन: आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी, उनके पूर्व में किए गए आवेदन ही स्वीकार्य होंगे। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों की भर्ती के लिए विश्वविद्यालय www.recruitment.hpushimla.in से आवेदन किया जा सकेगा।
इस लिंक से देखें एचपीयू भर्ती 2022 अधिसूचना
कैसे करें आवेदनः
- उम्मीदवारों को भर्ती पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही दिए गए अप्लाई जॉब के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके उपरांत नए पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन/साइनअप के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद न्यू पेज पर उम्मीदवारों को अपने विवरण भरकर सबमिट करके अपना पंजीकरण कर सकेंगे।
- फिर पंजीकृत यूजर नेम व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।
- ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को कटेगरी बी पदों के लिए 2000 रुपये और कटेगरी सी व डी के पदों के लिए 1200 का शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यमों से कर सकेंगे।
जानें भर्ती के बारे में-
- आवेदन करने की प्रारंभिक तारीखः 7 जनवरी
- आवेदन करने की अंतिम तारीखः 29 जनवरी
शैक्षणिक योग्यताः
क्लर्कः मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री
कंडक्टरः 12वीं पास
ड्राइवरः 10वीं पास
मेस हेल्परः 8वीं पास
आयु सीमाः 18 वर्ष से 49 वर्ष (आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकत आयु सीमा में छूट दी गई है)
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयनः
- लिखित परीक्षा
- स्किल टेस्ट
आवेदन फीसः
- सामान्य वर्गः बी श्रेणीः 2000 रुपए( सामान्य वर्ग में दिव्यांग, वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर ,पूर्व सैनिक जिन्होंने आग्रह पर सेवाकाल से पूर्व सेवानिवृति ली हो)
- सी और डी श्रेणीः 1200 रुपए
- बी श्रेणीः 1000 रुपए (एससी, एसटी, ओबीसी व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, बीपीएल श्रेणी)
- सी, डी श्रेणीः 600 रुपए
नोटः पूर्व सैनिक जिन्होंने अपना सामान्य सेवा काल पूरा किया और दृष्टि बाधित उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
वहीं, विवि की ओर से महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में कोई छूट नहीं दी गई है। हालांकि, सरकारी विभागों में सरकार के फैसले के अनुसार आवेदन शुल्क नहीं ली जाती।
इस लिंक से देखें एचपीयू भर्ती 2022 अधिसूचना
इन पदों पर होगी भर्ती -
बी श्रेणीः लाइब्रेरियन का एक, सहायक लाइब्रेरियन के तीन, मेडिकल ऑफिसर डेंटल का एक, एलोपैथी का एक, असिस्टेंट आर्किटेक्ट एक, जन सपंर्क अधिकारी एक, सिस्टम एनालिस्ट एक, कंप्यूटर प्रोग्रामर के दो पद भरे जाएंगे।
सी श्रेणीः लॉ ऑफिसर के तीन, विवि मॉडल स्कूल में सहायक लाइब्रेरियन एक, लिपिक 54 पद, जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट(आईटी ) 37 , जूनियर ऑफिस असिस्टेंट(एकाउंट्स ) चार , मॉडल स्कूल में भाषा अध्यापक एक , डाटा एट्री ऑपरेटर तीन, जूनियर इंजीनियर सिविल सात, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रीकल तीन, कंडक्टर दो पद, जूनियर बेसिक ट्रेंड टीचर एचपीयू मॉडल स्कूल के दो पद, चालक हेवी व्हीकल एक, चालक लाइट व्हीकल पांच, आग्जिलरी नर्स मिड वाइफ का एक पद भरा जाएगा।
डी श्रेणीः चपरासी के 92 पद, चौकीदार 28, माली 7, बेलदार दो, मेस हेल्पर छह और सीवरमेन के तीन पदों को भरा जाएगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks