शिमला/चंबा। हिमाचल प्रदेश में लगातार महसूस किए जा रह भूकंप के झटकों के बीच सूबे के चंबा जिले में सबसे अधिक तीव्रता वाला भूकंप महसूस किया गया। बताया गया कि इस भूकंप का केंद्र तो चंबा था, लेकिन इसका असर चंबा के अलावा कुल्लू-मनाली और लाहुल-स्पीति तक रहा।
10 दिनों में 5 बार लगे हैं झटके
मिली जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल के पैमाने पर 4.3 थी। बतौर रिपोर्ट्स, बीती रात 10:46 बजे कुल्लू, लाहुल-स्पीति जिला सहित चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं, 10 दिनों में भूकंप का यह 5 झटकों में से सबसे तीव्र था। लगातार आ रहे भूकंप से लोग भयभीत हो गए हैं। हल्के से झटकों के बाद भी वे घरों से बाहर निकल आते हैं।
लोगों के बीच डर का माहौल
26 दिसंबर से यहां लगातार भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं। वहीं, कल लगे सबसे तेज झटके से चंबा जिला में इस दौरान काफी हलचल मची। कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकले। हालांकि, भूकंप से कोई जान माल के नुकसान जानकारी नहीं है, लेकिन बार-बार आ रहे भूकंप से लोगों में डर पैदा हो गया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks