हिमाचल: मामा की गाडी बैक करा रहा था 19 वर्षीय भांजा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा, टूटा दम

Ticker

adv

हिमाचल: मामा की गाडी बैक करा रहा था 19 वर्षीय भांजा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा, टूटा दम


सोलन।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पर खाई में गिरने की वजह से एक 19 वर्षे लड़के की जान चली गई। मृतक की पहचान  हर्ष कुमार (19) निवासी पीपलुघाट के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार हर्ष अपने मामा के घर नेहर (पारनू) आया था। वहीं, 27 जनवरी को वह अपने मामा के साथ दाड़लाघाट में लोकमित्र केंद्र में किसी कार्य को लेकर गया था। इसके बाद दोनों अपने घर नेहर चले गए। घर से कुछ दूरी पर उन्होंने गाड़ी खड़ी की तथा उसे बैक करने लगे। 

मामा ने कहा था गाड़ी से निकल कर पीछे जगह देखो 

ऐसे में हर्ष के मामा ने उसे बाहर निकलकर पीछे जगह देखने की बात कही। युवक जगह देखते-देखते करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। बताया गया कि नीचे गिरने के बाद हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में दाड़लाघाट अस्पताल लाया गया। 

इसके बाद हैड इंजरी के चलते उसे आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। डीएसपी प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ