सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में बढ़ते आत्महत्या के मामले चिंतनीय विषय बनते जा रहे हैं। ताजा मामला सिरमौर जिले स्थित पांवटा साहिब उपमंडल के तहत सतौन में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जान गंवाने वाला युवक नशे का आदी बताया जा रहा है।
बताया यह भी गया कि हाल ही में उसकी शादी हुई थी और अब वह अपनी नई नवेली दुल्हन को इस दुनिया में अकेला छोड़ गया। मृतक की पहचान 27 वर्षीय धनबीर सिंह पुत्र जालम सिंह के रूप में हुई है। पंचायत प्रधान ममता देवी ने बताया कि उसने अपने घर में ही यह खौफनाक कदम उठाया।
जब नीचे उतारा गया तो चल रही थी सांसें
वहीं, जब परिजनों ने उसे लटके देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद जब उसे नीचे उतारा गया तो उसकी सांसें चल रही थी। ऐसे में परिजन उसे आनन फानन में पांवटा अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया।
डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि युवक के शव को पोस्टमार्टम कर लिए शव गृह में रखा गया है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था। पोस्टमार्टम कर युवक के शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks