हिमाचल: 63 साल की उम्र और चारा काटने पेड़ पर चढ़ी महिला, मुंह के बल नाले में पड़ी मिली

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: 63 साल की उम्र और चारा काटने पेड़ पर चढ़ी महिला, मुंह के बल नाले में पड़ी मिली


कांगड़ा।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अंतर्गत आते उपमंडल ज्वालामुखी की तहसील खुंडिया के पलियार गांव से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पर पेड़ से गिरने के कारण एक 63 वर्षीय महिला की जान चली गई। महिला पेड़ से सीधा एक नाले में आ गिरी और वही से उसका शव बरामद किया गया। 

महिला का नाम कमला देवी था। बताया गया कि शनिवार देर शाम घर से पशुओं के चारे के लिए निकली थी, लेकिन जब लौटी नहीं तो तलाश शुरू हुई और पुलिस को भी बताया गया। इसके बाद स्वजनों ने तलाश शुरू की तो घर के ही नजदीक नाले में पड़ी मिली। 

मुंह के बल नाले में पड़ी मिली 

शव मिलने का पता पाकर पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। मौत का कारण पेड़ से गिरना बताया गया है। आशंका जताई जा रही है कि चारे के लिए पेड़ पर चढ़ी कमला अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। उसका घास काटने का दराट पेड़ के नीचे पड़ा मिला, जबकि वह मुंह के बल साथ लगते नाले में पानी में गिरी थी।

बतौर रिपोर्ट्स, अकेले होने कारण कमला को किसी ने नहीं देखा। जब तक कि उसके स्वजन ढूंढते हुए घटना स्थल पर पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी व महिल की मौत हो चुकी थी। डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की और कहा है कि पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ