हिमाचल: कोरोना से 21 साल की लड़की समेत 8 की मौत: 10 दिन में 70 लोगों की मृत्यु, जानें डीटेल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: कोरोना से 21 साल की लड़की समेत 8 की मौत: 10 दिन में 70 लोगों की मृत्यु, जानें डीटेल


शिमला:
हिमाचल में कोरोना के एक्टिव मामलों में कमी आई है। एक्टिव केसेस आज के आंकड़ों के अनुसार 11 हजार के करीब है। यही आंकड़ा 17 हजार के पार पहुंच गया था। बता दें कि प्रदेश में आज कोरोना के 801 मामले आए हैं। वहीं, 2,912 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। 8 लोगों की आज जान गई है। 

आज जान गंवाने वालों की डीटेल 

कांगड़ा में चार, सोलन में दो, मंडी और सिरमौर में एक-एक की मृत्यु हुई है। मैक्लोडगंज की 84 साल के व्यक्ति की जान गई है। व्यक्ति मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती था। बडोल धर्मशाला की 21 साल की युवती की भी मृत्यु हुई है। भेर पालमपुर की 60 साल की महिला की भी जान गई है। 

महिला मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचाराधीन थी। सलियाना पालमपुर के 70 साल के व्यक्ति ने भी दम तोड़ा है। व्यक्ति भी डॉ। राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती था। सोलन में 67 और 62 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा है। मंडी में 54 और सिरमौर में 70 साल के व्यक्ति की जान गई है। 

अबतक का टोटल 

हिमाचल में कुल आंकड़ा 2 लाख 63 हजार 914 पहुंच गया है। अभी 11 हजार 141 एक्टिव केस हैं। अब तक 2 लाख 48 हजार 802 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 3,944 है।

आज किस जिले से कितने केस 

सोलन में 173, बिलासपुर में 110, कांगड़ा में 109, शिमला में 96, सिरमौर में 86, मंडी में 71, हमीरपुर में 67, ऊना में 51, कुल्लू में 25, चंबा में 12 और लाहौल स्पीति में एक मामला है। 

आज किस जिले से कितने हुए ठीक 

सोलन में 555, कांगड़ा में 434, शिमला में 428, मंडी में 325, सिरमौर में 310, हमीरपुर में 247, ऊना में 198, बिलासपुर में 183, कुल्लू में 118, चंबा में 78, किन्नौर में 34 और लाहौल स्पीति में 2 ठीक हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ