चंबा। हिमाचल प्रदेश में आज सुबह से ही लगातार आत्महत्या और सड़क हादसों से जुडी हुई ख़बरें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला सूबे के चंबा जिले से रिपोर्ट किया गया है। जहां पर एक चलती हुई कार पर अचानक से एक भारी भरकम चट्टान आ गिरी।
यह भी पढ़ेंः HRTC में भरेंगे जेओए-आइटी के 258 पद, जेओए अकाउंट्स के भी 30 पद; पढ़ें रिपोर्ट
बताया गया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ कार में कुल तीन लोग सवार थे, जिसमें से एक की जान चली गई है। वहीं, अन्य दो लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनकी हालत काफी नाजुक है। ऐसे में उन्हें आगामी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
कार के उड़ गए परखच्चे
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा डलहौजी थाने के तहत ढुढियारा बंगला के पास अलेड़ में हुआ है। इस हादसे से जुड़ी हुई तस्वीर को देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। क्योंकि तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि चट्टान गिरने के चलते कार के परखच्चे तक उड़ गए हैं।
जान गंवाने वाले की पहचान सौरव (24) पुत्र मनोहर लाल नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में की गई है। वहीं, हादसे में सौरव के पिता मनोहर लाल उम्र, 60 साल वार्ड नंबर 3 नूरपुर व एक और आदमी सुनील कुमार पुत्र कृष्ण चन्द उम्र 49, साल वार्ड नंबर 3 नूरपुर जिला कांगड़ा भी घायल हुए हैं।
नूरपुर से चंबा की तरफ जा रही थी कार
अबतक मामले के संबंध में सामने आई शुरूआती जानकारी के अनुसार कार सवार नूरपुर की तरफ से चंबा की ओर जा रहे थे। इसी बीच अचानक से कार पर चट्टान आ गिरी। वहीं, हादसे का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः घर से सामान खरीदने गया था नहीं लौटा- तीन दिन बाद जंगल में पेड़ से लटका मिला
वहीं, घायलों को इलाज के लिए डलहौजी अस्पताल ले जाया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks