हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश में बाइक से टक्कर होने के चलते एक वृद्ध महिला की मौत होने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के हमीरपुर जिले के तहत पड़ते टिकरू गांव का है।
मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार एक शख्स ने टिकरु गांव के पास मौके से गुजर रही एक वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। इस टक्कर में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार हेतु क्षेत्रिय अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया गया।
जहां से हालत गंभीर होने के चलते महिला को मेडिकल कॉलेज व अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया। परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक वृद्ध महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks