मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बड़ा ही अनोखा मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पुलिस पर स्थानीय लोगों द्वारा इस बात के आरोप लगाए गए हैं कि पुलिस खुद ही चरस लेकर आई थी जिससे युवक को फंसाया जाना था लेकिन समय पर स्थानीय लोगों ने एक पुलिस कर्मी की तलाशी ली और उसकी जेब से चरस बरामद हुई।
वीडियो भी हो रहा वायरल
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. मिली खबर के अनुसार सुंदरनगर पुलिस के पोआस इस बात का इनपुट था कि नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड नंबर-1 में रहने वाला एक शख्स नशीले पदार्थ बेचता है और उसके पास नशे की खेप पहुंची है।
इसके बाद मंडी से 5 सदस्यीय विशेष जांच टीम बुधवार सुबह वार्ड पार्षद व कुछ अन्य लोगों को लेकर युवक के घर तलाशी लेने पहुंच गई। जहां पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए और टीम को घर के अंदर जाने से रोक दिया।
पुलिसवाले ने पकड़ाते ही फेंक दी चरस
इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने कहा कि हो सकता है कि पुलिस युवक को झूठे केस में फंसाने के लिए खुद अंदर जाकर नशे की खेप रख दे। इसलिए लोगों ने पुलिस टीम की तलाशी लेने के बाद ही प्रवेश करने की बात कही।
वहीं, जब जनता ने पुलिसवालों की तलाशी ली. अब आरोप है कि इस दौरान एक पुलिस कर्मचारी कि उसकी जेब से 2 से 3 ग्राम चरस मिली, लेकिन पुलिस कर्मी ने चरस झाड़ियों में फैंक दी. हालांकि, बाद में स्थानीय लोगों ने उस चरस को बरामद कर लिया।
एसपी मंडी ने रिपोर्ट तलब की
वहीं, आरोपी माने जा रहे युवक के घरवालों ने आरोप लगाया कि पुलिस झूठे मामले में उनके बेटे को फंसाना चाहती है। अब इस मसले पर पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि नशे की खेप होने की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस की विशेष जांच टीम मौके पर गई थी। वहां हुए घटनाक्रम को लेकर रिपोर्ट तलब की गई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks