मंडीः हिमाचल प्रदेश में पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते कुल 13 मजदूरों के घायल होने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के मंडी जिले स्थित कोटली तहसील के साईगलू गांव के पास का है।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में घायल हुए सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और यहां टावर लाईन का काम करने आए हुए हैं। इस बीच आज सुबह सवेरे ये सभी मजदूर पिकअप में सवार होकर साईट का काम करने के लिए कटौला आए हुए थे परंतु काम ना होने पर सभी वापस कोटली लौट रहे थे।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल में हादसों का दौर जारी: कार पर आ गिरी चट्टान, 24 वर्षीय की गई जान, पिता समेत 2 चोटिल
मजदूरों सहित पिकअप को खाई में लुढकता छोड़ा
इस दौरान जब वे साईगलू के पास पहुंचे तो रिवर्स करते वक्त चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। इस वजह से पिकअप अनियंत्रित हो गई मौके की नजाकत को भांपते हुए चालक खुद वाहन पर से कूद गया और जीप को खाई में लुढ़कने के लिए छोड़कर मौके से फरार हो गया।
तीन मजदूरों ने भी कूदकर बचाई जान
चालक को छलांग लागाता देख पिकअप सवार अन्य तीन मजदूरों ने भी कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि वाहन सवार अन्य 13 मजदूर जीप के साथ लुढ़कते हुए खेतों में जा पहुंचे। जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल सरकार का यू टर्न: CM की संस्तुति पर नहीं होगी मल्टी टास्क वर्कर के 4000 पद पर भर्ती
हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks