शिमलाः हिमाचल प्रदेश मे सुबह सवेरे दो चचेरे भाईयों की कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा लुढ़की। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे भाई के गंभीर होने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश की राजधानी शिमला स्थिति चौपाल उपमंडल के तहत पड़ते नेवटी के पास का है।
मृतक की पहचान 33 वर्षीय राजेश पुत्र परमानंद तो घायल चचेरे भाई की पहचान 39 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र संगत राम निवासी कलारा गांव के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा आज सुबह साढ़े सात बजे के करीब पेश आया है।
घर से किसी काम के सिलसिले में निकले थे दोनों भाई
जब दोनों चचेरे भाई कार में सवार होकर किसी काम के सिलसिले से जा रहे थे। इस बीच जब वे रास्ते में नेवटी के पास पहुंचे तो चालक कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। इस वजह से कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
अस्पताल भी ले गए पर देर हो गई थी
इस हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रिय अस्पताल पहुंचाया जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया जबकि राकेश कुमार अस्पताल में उपचाराधीन है।
पुलिस द्वारा मृतक भाई के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। एसपी शिमला ने मामले की पुष्टि की है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks