सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले स्थित पांवटा साहिब उपमंडल के नघेता क्षेत्र में पड़ते आगरो गांव का रहने वाला मनीष कुमार उर्फ बंटी 11 जनवरी दोपहर से लापता चल रहा है। वहीं, उसके परिवारजन अपने बेटे की तलाश में दर दर की ठोकरें खा रहे हैं।
बंटी के परिवारवालों ने बताया कि उनका बेटा 11 जनवरी को दोपहर 3 बजे के आसपास घर से पांवटा साहिब की तरफ फोटो स्टूडियो के काम से निकला था। शाम तक घर नहीं लौटा। बाद में उसका फोन बंद पाया गया। परिवार ने दोस्तों से भी पता करने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी हासिल नहीं हुई।
यहां पढ़ें बंटी के हुलिए के बारे में डीटेल
इसके बाद अब घर वाले पुलिस के पास पहुंचे हैं और बंटी के लापता होने की शिकाता दी है। परिवार ने पुलिस को बंटी के हुलिया में बताया है कि उसकी उम्र 25 साल है, रंग गोरा है। ऊंचाई 165 सैंटीमीटर के आसपास है। घर से निकलते वक्त बंटी ने चैकदार शर्ट, जीन्स व स्पोर्टस शूज पहने हुए थे।
कहीं भी नजर आने के बाद इस नंबर पर संपर्क करें
वहीं, पुलिस ने बंटी की गुमशुदगी के बारे में तलाश शुरू कर दी है। साथ ही इसकी इत्तला तमाम थानों के अलावा पड़ोसी राज्य उत्तराखंड को भी भेजी गई है। परिवार को बंटी के बारे में कोई भी सूचना मोबाइल नंबर 94183-84871 पर दी जा सकती है। इसके अलावा पांवटा साहिब थाना को भी संपर्क किया जा सकता है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks