सिरमौरः हिमाचल प्रदेश में तीन दिन से लापता चल रहे एक मजदूर का शव जंगल में पेड से लटके हुए बरामद हुआ है। मामला प्रदेश के सिरमौर जिले स्थित पच्छाद उपमंडल के अंतर्गत आते सराहां के समीप जंगल का है। बताया जा रहा है कि उक्त मजदूर मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था।
शव की शिनाख्त 47 वर्षीय हरि निवासी नेपाल के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक हरि अपने भाई के साथ लेतर-छावली गांव स्थित एक फार्म हाऊस पर मजदूरी का काम करता था। इस दौरान वह बीते तीन दिन पहले बाजार से कुछ सामान लाने के लिए गया हुआ था। इसके उपरांत वह घर ही नहीं लौटा।
स्थानीय लोगों ने जंगल में देखा शव-
काफी ढूंढन के बाद भी उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने जंगल में पेड़ से लटका एक शव देखा, जिसकी सूचना उन्होंने पंचायत प्रधान को दी। इसके बात प्रधान ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था मृतक-
मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने मृतक के शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पहले भी कर चुका था ऐसा प्रयास
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि मृतक मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था और वो पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks