मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले स्थित रिवालसर से नैणा देवी सड़क मार्ग पर डोह गांव के पास एक नव दंपति की कार हादसे का शिकार हो गई। बताया गया कि दोनों माता नैणा देवी रिवालसर के दर माथा टेकने के बाद वापस लौट रहे थे किस इसी दौरान यह हादसा हो गया।
बताया गया कि बिलासपुर के गाव मोरसिंगी निवासी इस नव दंपति की सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में दोनों घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए नागरिक चिकित्सालय रिवालसर ले जाया गया है।
सामान्य बताई जा रही है हालत
घायलों का नाम साहिल कुमार (24) और उसकी पत्नी बबली देवी (19) बताया गया। फिलहाल हालत सामान्य बताई जा रही है। मामले का पता चलते ही पुलिस थाना बल्ह के तहत पुलिस चौकी रिवालसर टीम ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि कर बताया सोमवार को रिवालसर-नैणा देवी सड़क मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उसमें बैठे दो लोग घायल हो गए हैं। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks