मंडीः हिमाचल प्रदेश में घर से बकरियां चराने गए एक शख्स की पहाड़ी से गिरकर मौत होने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के मंडी जिले स्थित सुंदरनगर उपमंडल के तहत पड़ती सेगल पंचायत का है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे बेटी-बेटा सहित पत्नी को छोड़ गया है।
मृतक की पहचान मोहनलाल पुत्र चिल्लु निवासी गांव मलाघड़ा के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मोहनलाल एक गरीब परिवार से संबंध रखता था और पेशे से किसान था। इस बीच बीते कल पहाड़ी पर बकरियां चराते हुए उसका अचानक पैर फिसला और वह 900 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
पास में ही बकरियां चराते हुए शख्स ने गिरते देखा-
इस दौरान सड़क से दूसरी ओर बकरियां चरा रहे लोगों ने जब उसे गिरता हुआ देखा तो इसकी सूचना उन्होंने वार्ड सदस्य को दी। इसके बाद पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।
जिन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मोहनलाल को झाडियों व पत्थरों के बीच से निकाला और उपचार हेतु सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हुई है। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks