सोलनः हिमाचल प्रदेश पुलिस ने युवतियों व महिलाओं को अश्लील मेसेज भेजने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामला प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ का है। आरोपित की पहचान विपिन कुमार, सरदारनगर, आलमपुर, जाफराबाद, तहसील औला जिला बरेली,उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है।
वहीं, जब पुलिस हिरासत में आरोपित से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पुलिस से कहा कि वह जन्म से ब्राह्मण है और उसे मारना मत, पाप लगेगा। बाद में जब पुलिस द्वारा सख्ती की गई तो आरोपी ने अपना गुनाह कुबूला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नालागढ़ में ब्यूटी पार्लर संचालकों से बात करके खुद को योगा टीचर बताता था और कहता था कि अगर वे उससे जुड़ेंगे तो उनको पैसे मिलेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित विपिन नालागढ़ में किराए के कमरे में रहता था और उद्योग की कैंटीन में काम करता था। इस दौरान आरोपित राह चलते लोगों से मोबाइल फोन लेता था और फिर ओटीपी के माध्यम से अपने फोन पर उनके नंबर की व्हाट्स एप को एक्टिवेट कर लेता था।
अश्लील मेसेल भेज करता था परेशान-
इसके उपरांत वह उस नंबर से महिलाओं व युवतियों को अश्लील मैसेज भेजता था। यहां तक की नालागढ़ में कई ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिलाएं व युवतियां भी आरोपित से काफी परेशान थीं। खुद को योगा टीचर बता कर पार्लर में ग्राहक लाने का झांसा देकर उनसे फोन नंबर लेता था।
सीएम हेल्पलाइन में दी थी शिकायत-
इस संबंध में एक युवती ने सीएम हेल्पलाइन नंबर 1100 पर शिकायत भी दी थी। इसके उपरांत महिला पुलिस थाना बद्दी की टीम ने थाना प्रभारी विजय शर्मा के नेतृत्व में आरोपित को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और आरोपित को धर दबोचा।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks