कांगड़ा/सिरमौर: हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस के इतनी सख्त कार्रवाई के बाद भी नशा कारोबारी ये धंधा छोड़ने को तैयार नहीं है।
चंबा निवासी कांगड़ा में बेच रहा नशा:
ताजा मामला जिला कांगड़ा और सिरमौर से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला के थाना इंदौरा के अंतर्गत दियोठी बडूखर के पास पर पुलिस व नारकोटिक्स सेल की टीम ने गश्त पर थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में पकड़ाई चरस की बड़ी खेप: 20 लाख से अधिक का नशा, 8 किलो संग आरोपी अरेस्ट
इस दौरान सदीक मोहम्मद निवासी चांजू चरड़ा तहसील तीसा, जिला चंबा जो कि पिछले कुछ समय से रियाली फतेहपुर में रह रहा है, से एक किलो 58 ग्राम चरस बरामद की। साथ ही एक बाइक बिना नंबर प्लेट भी जब्त की है।
पुलिस टीम ने आरोपित युवक को गिरफ्तार करके थाना इंदौरा में लाया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने की है।
गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई:
वहीं, दूसरी तरफ जिला सिरमौर के संगड़ाह में भी चरस की खेप के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस को ये सफलता हाथ लगी है।
सूचना के आधार पर एसआइयू ने गांव रोंडी के नजदीक घिना मोड़ पर चौरास से नोहराधार सड़क पर एक पैदल चलते व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका। टीम ने आरोपित के कब्जे से 805 ग्राम चरस बरामद की।
आरोपी की पहचान गांव चौरस, तहसील नोहराधर, जिला सिरमौर के तौर पर हुई है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर ओमपति जमवाल ने की है। आरोपित की नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks