मंडी: हिमाचल प्रदेश के पढ़े-लिखे युवा भी अब चरस तस्करी के धंधे में आ गए हैं। ताजा मामला मंडी जिला के जोगिंदरनगर क्षेत्र से सामने आया है। जहां पुलिस ने दो आइटीआइ प्रशिक्षित युवक को चरस की खेप के साथ अरेस्ट किया है।
डेढ़ किलो चरस मिला:
मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार देर शाम मंडी-पठानकोट एनएच पर हराबाग के नजदीक पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान घटासनी से जोगेंद्रनगर की ओर आ रहे एक बाइक को रूटीन चेकिंग के लिए रोका गया।
तलाशी के दौरान युवक के पास से 1.529 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि दोनों आइटीआइ प्रशिक्षित हैं। उनकी पहचान अनीश (24 वर्ष) गांव स्नोह, और मुनीष (24 वर्ष) गांव हलदरा, तहसील थुरल पालमपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्कूटी से जा रहा था ड्यूटी, काल बनकर आए कैंटर ने मारी टक्कर; टूटी सांसे
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि चरस तस्करों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। चरस की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई है और कहां इसे सप्लाई करना था इस पर भी पुलिस की जांच जारी है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks