कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश में आसमानी बिजली गिरने की चपेट में आने से एक मछुआरे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य के घायल होने की सूचना मिली है। मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले के तहत पड़ते विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर का है।
काम से गए थे झील किनारे:
मिली जानकारी के मुताबिक बीते कल यानी शुक्रवार दोपहर के समय चमन लाल पुत्र रामचंद व पवन कुमार चौधरी काम के सिलसिले में झील किनारे गए हुए थे। इस दौरान तट पर अचानक से आसमानी बिजली गिरने की चपेट में आने से चमन लाल की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि पवन कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे आगामी उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज व अस्पताल टांडा रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: ट्रक वाले ने पहिए के नीचे कुचल दी चालीस जिंदगियां, मौके से हुआ फरार
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मछुआरे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks