मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आई है। घटना जोगिंदरनगर उपमंडल अंतर्गत ढेलू क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे में दो लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है।
एक ही गांव के थे सभी:
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एक कार में पांच लोग सवार होकर घटासनी से कांगड़ा की ओर जा रहे थे। कार जोगिंदरनगर के ढेलू में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सभी कार सवार घटासनी के लखवान क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाल कर एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। जहां दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन घायल उपचाराधीन हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में जल्द लगेगा 'वीकेंड कर्फ्यू': शैक्षणिक संस्थान 26 तक बंद, CM ने दिए सख्त निर्देश
मृतकों की पहचान ज्ञानचंद (35 वर्ष) और बहादुर सिंह (39 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, मुंशीराम (43 वर्ष), फतेह सिंह व नंदलाल घायल हैं। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसों के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks