बिलासपुरः हिमाचल प्रदेश में एक अज्ञात वाहन से टक्कर के चलते लोहड़ी मांगने गए 15 साल के किशोर की मौत होने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना क्षेत्र के तहत आते राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर स्थित पड़यालग का है।
दोस्तों संग निकला था:
मृतक की पहचान 15 वर्षीय अक्षय कुमरा पुत्र अजय कुमार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त किशोर अपने ननिहाल पड़यालग में रहता था। मिली जानकारी के मुताबिक अक्षय अपने कुछ दोस्तों संग लोहड़ी मांगने के लिए गया हुआ था।
इस दौरान जब वे सड़क किनारे चल रहा था तो शाम के समय हमीरपुर जिले की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और खुद मौके से फरार हो गया। इस टक्कर में किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने उपचार हेतु क्षेत्रिय चिकित्सालय केंद्र पहुंचाया।
कैमरा खंगालने में जुटी पुलिस:
परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में तीसरी लहर का अलर्ट: बढेंगी स्कूलों की छुट्टियां, आज होगा फैसला- पढ़ें रिपोर्ट
इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी कैमरों की जांच की जा रही है, जल्द ही गाड़ी को पकड़ लिया जाएगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks