हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल चौपाल की तहसील कुपवी में एक जीप बर्फ में फिसलने के बाद गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की जान चली गई है।
सोमवार देर शाम यह हादसा उस समय हुआ जब जीप में सवार लोग गुम्मा से नौरा बौरा जा रहे थे। इसी बीच बागी के समीप खलाणी मोर्ड पर बर्फ में फिसलने से गाड़ी करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
देर शाम हुए हादसे के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाव अभियान को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ।
बागी के समीप खलाणी मोड़ पर अचानक गाड़ी पर बर्फ पर फिसल गई। इससे वाहन अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खड्ड में जा गिरी।
मृतकों की पहचान प्रिया( 5) पुत्री भगतराम, निखिल पुत्र(16) झूशु राम, मुकेश पुत्र सीताराम(26 ) निवासी ग्राम नौरा कुपवीं और रमा(30 ) पुत्री किरपाराम निवासी केडग, ग्राम पंचायत बिजमल और रक्षा पत्नी दिलाराम(23) निवासी खद्दर तहसील चौपाल के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और कुपवी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को खाई से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मृतकों में एक महिला गर्भवती भी शामिल थी। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने हादसे की पुष्टि की है।
जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार कुपवी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार बतौर फौरी राहत प्रदान की गई है। एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks