शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी का है।
जान से मारने की दी धमकी:
पुलिस थाना लक्कड़ बाजार में दर्ज शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि 30 दिसंबर की शाम पीड़िता ड्यूटी से घर जा रही थी। इसी दौरान शाम करीब सात बजे लॉंगवुड में ललित नामक शख्स पीड़िता को मिला और वह जबरन उसे जंगल की तरफ जबरदस्ती ले गया.
यह भी पढ़ें: हिमाचल: ITI पास युवा कर रहे थे चरस की तस्करी, पुलिस ने डेढ़ किलो नशे के साथ पकड़ा
जहां उसने पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया और धमकी दिया कि इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार दूंगा. पुलिस महिला के शिकायत के आधार पर आईपीसी की धाराओं 376 व 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks