कुल्लूः हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामलों में अब महिलाएं भी संलिप्त पाई जा रही हैं। ताजा मामला प्रदेश के कुल्लू जिले स्थित मनाली के तहत पड़ते क्षेत्र का है।
कैफे में चलता था नशे का धंधा:
बता दें कि पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गश्त के दौरान कैफे का संचालन करने वाली एक महिला के पास से नशे की खेप बरामद की है।
आरोपित महिला तस्कर की पहचान फुलवती पत्नी डावे राम गांव वैंची डाकखाना रायसन जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने फुलवती हडिम्बा रोड में मॉम एंड टच नाम के कैफे से 12.32 ग्राम चरस बरामद की है।
यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट की बैठक रुकी: 30 एजेंडा आइटम में से 9 पर हुई चर्चा, जानें पूरी डीटेल
इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बरामद नशे को अपने कब्जे में लेकर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि महिला के पास नशे की ये खेप कहां से आई और किसे बेचने वाली थी।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks