शिमलाः हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार बैठे युवाओं के लिए नौकरी का एक सुनहरा अबसर हाथ लगा है। बता दें कि निजी कंपनियों सहित सरकार की ओर से विभिन्न विभागों में 1918 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली हुई है। इन भर्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आईए हम बताते हैं कि जनवरी महीने में आप किन-किन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
HPPSC भर्ती: नायब तहसीलदार बनने का मौका, मांगे गए आवेदन- पढ़ें पूरी डीटेल
बता दें कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के 20 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्ती नियमित आधार पर होनी हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 27 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें-
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (हिमाचल प्रदेश) भर्ती: 326 पदों पर आवेदन शुरू, ये रहा नोटिफिकेशन-डीटेल
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश ने हाल ही में ऑफलाइन पोस्ट के लिए 326 पदों पर नवीनतम भर्ती की घोषणा की है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 16 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें-
हिमाचल प्रदेश में 554 पदों पर आवेदन को बचे हैं कुछ दिन, जानें कैसे करें अप्लाई
हिमाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से कुल 554 पदों पर भर्ती निकाली गई है। बता दें कि इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 दिसंबर से शुरु की जा चुकी है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है वे 5 जनवरी 2022 तक इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती के बारे में जानने हेतु यहां क्लिक करें-
हिमाचल में सरकारी नौकरी का मौका: खाली हैं दो दर्जन पद, यहां जानें आवेदन की पूरी डीटेल
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट), कांगड़ा ने विभिन्न गैर-शिक्षण पदों पर 24 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आगामी 10 जनवरी 2022 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु यहां क्लिक करें-
हिमाचलः 10वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए निकली भर्तियां, कैसे करें आवेदन-जानें पूरी डिटेल
बता दें कि जिला मंडी के तहत पड़ते सरकाघाट उपमंडल में आईटीआई भदरोता में एक निजी कंपनी द्वारा इंटरव्यू के माध्यम से युवाओं की भर्ती की जानी है। यह भर्ती साक्षात्कार के माध्यम से की जानी है। इस भर्ती के लिए योग्य पात्र 8 जनवरी को होने वाले साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं। भर्ती संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें-
बड़ी खबर: हिमाचल में होम गार्ड जवानों के 994 पदों पर भर्ती, जानें किसी जिले से कितने
हिमाचल प्रदेश में जल्द ही होम गार्ड जवानों के 994 पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें कि प्रदेश में होम गार्ड जवानों की भर्ती को लेकर विभाग ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में खाली पड़े 1982 पदों में 50 प्रतिशत पदों को भरने के लिए विभाग ने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है। यहां क्लिक कर जानें पूरी डिटेल-
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks