ऊनाः हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर एक बार फिर देखने को मिल रहा है। ऐसे में कोरोना के नए वेरिएंट ऑमीक्रोन के बीच आए दिन संक्रमण के बढ़ते मामले कहीं ना कहीं सरकार व प्रशासन की चिंता का कारण बने हुए हैं। इस सब के बीच प्रदेश के ऊना जिले में विदेश से लौटे दो व्यक्तियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर सामने आई है।
21 नए मामले एक की मौत-
मिली जानकारी के मुताबिक जिले में बीते कल फ्रांस व दुबई से घर लौटे दो लोगों सहित कुल 21 नए मामले कोरोना के रिपोर्ट हुए हैं, जबकि कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विदेश से लौटे दोनों ही संक्रमितों के सैंपल ऑमिक्रोन टेस्टिंग के लिए दिल्ली भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाक़ी है।
देश में ऑमीक्रोन से पहली मौत भी दर्ज
नए वेरिएंट ऑमीक्रोन से देश में पहली मौत भी दर्ज हो गई है। ऐसे में संक्रमण का खतरा और अधिक बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोनों ही संक्रमितों की पूरी हिस्ट्री निकाल ली गई है कि वे कब-कब किस-किस इंसान के संपर्क में आए हैं। ताकि सभी को आईसोलेट करने सहित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।
बता दें कि वर्तमान में जिले में कोरोना के कुल 81 एक्टिव केस हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीएमओ डा. रमन कुमार शर्मा ने कहा कि जिला में कोरोना के खतरे को भांपते हुए विभाग की तरफ से सभी तैयारियां पूरी की गई हैं।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks