शिमलाः हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार बैठे युवाओं के लिए नौकरी का एक सुनहरा अवसर हाथ लगा है। बता दें कि आर्मी पब्लिक स्कूलों में आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी के तहत शिक्षकों के कुल आठ हजार पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस संबंध में वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी की ओर से इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन मांगे गए हैं।
इस पदों पर उम्मदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है। इसके लिए पूरे देश भर में कुल 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हिमाचल में इसके लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक आर्मी वेलफेयर पब्लिक स्कूल की वेबसाइट www.awesindia.com पर जा सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तारीखः 24 जनवरी
आयु सीमाः 50 साल से कम
हिमाचल में परीक्षा केंद्रः सोलन व कांगड़ा
चयन की प्रक्रियाः लिखित परीक्षा
आवेदन फीसः 385 रुपए
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीखः 10 फरवरी
प्रारंभिक परीक्षाः 19 व 20 फरवरी
परिणाम घोषित होने की तारीखः 28 फरवरी
जानें किन विषयों पर होगी भर्तीः
पीजीटी विषयः अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, बॉयो टेक्नोलॉजी, सॉइकोलॉजी, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, गृह विज्ञान और शारीरिक शिक्षा सहित 17 विषयों के पद भरे जाएंगे।
नोटः पीजीटी पद के लिए स्नातकोत्तर में 50 फीसदी अंकों के साथ बीएड होना अनिवार्य है।
टीजीटीः अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, राजनीतिक विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और बायोलॉजी सहित 10 विषयों में नियुक्तियां की जाएंगी।
नोटः टीजीटी पद के लिए स्नातक में 50 फीसदी अंक और बीएड अनिवार्य है। आवेदनकर्ता सीटेट या टेट पास होने चाहिए।
पीआरटीः शिक्षक के लिए बीएड या फिर दो वर्ष का डिप्लोमा तथा आयु सीमा फ्रेश अभ्यर्थी के लिए 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks