पंचायत के सामने हुई मौत:
मिली जानकारी के अनुसार ब्याड़ गांव में दो भाइयों के बीच शौचालय के निर्माण को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। इसी विवाद को मिटाने के लिए पंचायत को मौके पर बुलाया गया था। पंचायत प्रतिनिधियों ने दोनों पक्ष की दलीले सुनने के बाद समझौता करवाया।
पंचायत अभी दोनों पक्ष के बीच हुए समझौते की लिखित कार्रवाई कर रहे थे कि दोनों भाइयों मे फिर से बहस हो गई। इस दौरान हाथापाई में एक भाई का साथ पड़ी पाईप में पैर फंस गया और वह गिरकर बेहोश हो गया।
पंचायत प्रतिनिधियों ने तुरंत एंबुलेस को फोन कर बुलाया और इसकी सूचना बड़सर पुलिस को दी। एंबुलेंस में घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
अविवाहित था मृतक भाई:
बताया जा रहा है कि मृत गौरी नंद की आयु 60 वर्ष के करीब थी और अविवाहित होने के चलते अपने किसी दूसरे भाई के साथ रहता था। पुलिस विभाग ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: देवर ने मां सामान भाभी को दे मारी लोहे की रॉड, शराब के नशे में धुत था
डीएसपी शेर सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पांच लोगों को आरोपी पाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के ब्यान कमलब्ध किए हैं अभी परिजनों के बयान नहीं हो पाए हैं। आगामी कार्रवाई की जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks