शिमलाः हिमाचल प्रदेश में दसवीं पास बैठे बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का एक सुनहरा अवसर आया है। प्राइवेट कंपनी के तरफ से ये भर्तियाँ निकली हैं।
450 पदों पर निकाली भर्ती:
बता दें कि कांगड़ा जिले में एचआरवीएम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से सुजुकी लिमिटेड अहमदाबाद द्वारा 100 पदों पर तथा मैसर्स इंडक्टिब सिक्योरिटी फंक्शनंस प्राइवेट लिमिटेड शिमला द्वारा 450 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन भर्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने भर्ती संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि एचआरवीएम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से सुजुकी लिमिटेड अहमदाबाद ने पुरुष आवेदकों के लिए 100 पदों पर भर्ती निकाली है।
इन पदों पर होगी भर्ती-
कंपनी द्वारा फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल और डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपेटर, सीओई(ऑटोमोबाइल), टैक्टर मैकेनिक और पेंटर) के पद भरे जाएंगे।
जानें साक्षात्कार के बारे में:
- साक्षात्कार की तारीखः 07 जनवरी 2022
- साक्षात्कार का समयः 10.30
- साक्षात्कार का स्थानः द्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई दाड़ी,
- शैक्षणिक योग्यताः दसवीं 50 प्रतिशत व आईटीआई 60 प्रतिशत
- आयु सीमाः 18 से 23 वर्ष
नोटः हिमाचल प्रदेश में जिन आवेदकों ने वर्ष 2015 से 2020 में आईटीआई पास की हुई है वही इस भर्ती के लिए मान्य होंगे। वेतनमानः 20100/-रुपये प्रतिमाह तथा अन्य कटौतियों के बाद 14925/-रुपए दिए जाएगा।
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को त्यौहार बोनस, उपस्थिति भत्ता, ईपीएफ खाना खाने के लिए कैंटीन व रहने के लिए हॉस्टल सुविधा भी प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता दूरभाष नम्बर 8799736906 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
नोटः साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य भत्ते देय नहीं होंगे।
सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती:
वहीं, मैसर्स इंडक्टिब सिक्योरिटी फंक्शनंस प्राइवेट लिमिटेड शिमला द्वारा महिला एवं पुरुष सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 450 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस संबंध में कंपनी द्वारा आगामी 10 से 15 जनवरी तक जिला हमीरपुर के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार लिए जाने हैं।
यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट की बैठक कल: लग सकती है ये 'पांच' पाबंदियां, आउटसोर्स कर्मी होंगे रेगुलर!
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि इन पदों की भर्ती के लिए 10 जनवरी को सुबह साढ़े 10 बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन , 11 को उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर, 12 को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर, 13 को उप रोजगार कार्यालय भोरंज और 15 को उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यताः
- सुपरवाइजर: स्नातक
- सिक्योरिटी गार्डः दसवीं पास
- आयु सीमाः 20 से 37 वर्ष
- मासिक वेतनमानः 9,500 रुपए
नोटः चयनित उम्मीदवारों को रहने की सुविधा, भविष्य निधि, बीमा, चिकित्सा और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी उम्मीदवार को मोबाइल नंबर के जरिए सूचना नहीं मिली हो और वह उपरोक्त योग्यता रखता हो तथा उसका नाम किसी भी रोजग़ार कार्यालय में पंजीकृत हो तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों, दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ व हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र के साथ अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में निर्धारित तिथियों को साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
जिला रोजगार अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों को कोरान गाइडलाइन के दिशा-निर्देशों की अनुपालना करने की अपील की है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार रोजगार कार्यालय के दूरभाष संख्या 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks