पंजाब की महिला ने हिमाचली शख्स पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, दो साल पहले हुई थी शादी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

पंजाब की महिला ने हिमाचली शख्स पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, दो साल पहले हुई थी शादी


ऊनाः
हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य पंजाब स्थित लुधियाना में एक महिला ने हिमाचल निवासी अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में महिला पुलिस थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई है।

ऊना निवासी है आरोपित

आरोपित शख्स की पहचान लखन निवासी गांव टाबा जलग्राम, जिला ऊना के तौर पर हुई है। पुलिस मे दी शिकायत में चांदनी पत्नी लखन निवासी गुरु नानक नगर, ताजपुर रोड ने बताया कि उसकी शादी 2 दिसबंर 2019 में लखन के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही आरोपित ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरु कर दिया।

पुलिस कर रही जांच

पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ