HPCA की तरफ से खेल चुकी सपना रंधावा 27 लाख की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार, जानें

Ticker

adv

HPCA की तरफ से खेल चुकी सपना रंधावा 27 लाख की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार, जानें


कांगड़ा।
हिमाचल प्रदेश स्थित जिला कांगड़ा के रानीताल से संबंध रखने वाली एचपीसीए (HPCA) की पूर्व खिलाड़ी सपना रंधावा को धोखाधड़ी के आरोप में गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला खिलाड़ी के खिलाफ 27 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। 

अब सपना का HPCA के साथ कोई लिंक नहीं

सपना रंधावा वर्ष 2014-2015 में HPCA महिला क्रिकेट टीम की तरफ से खेलीं थीं। उन्होंने महिला सीनियर वन डे प्लेट ग्रुप सी में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के जौहर दिखाए थे। हालांकि, अब सपना रंधावा का HPCA के साथ कोई लिंक नहीं है।

आरोपित को देहरा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है। रानीताल पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि गुजरात पुलिस ने रानीताल निवासी एक पूर्व रणजी खिलाड़ी को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गुजरात में एक युवा खिलाड़ी भाविक पटेल की शिकायत पर यह गिरफ्तारी हुई है।

27 लाख भी दे दिए पर नहीं मिला मैच खेलने का मौका 

गुजरात सूरत के क्रिकेटर ने रणजी ट्रॉफी मैच खेलने की लालच में हिमाचल प्रदेश की क्रिकेट खिलाड़ी सपना रंधावा को 27 लाख रुपए दे दिए। मगर फिर भी उसे मैच खेलना का मौका नहीं मिला। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया। 

पुलिस ने महिला खिलाड़ी के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया था, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। उसे देहरा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ