ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार के मौत की खबर सामने आई है। घटा मुबारिकपुर-होशियारपुर रोड पर बणे दी हट्टी की बताई जा रही है। जहां एक कैंटर ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
ड्यूटी के लिए जा रहा था:
मिली जानकारी के अनुसार संजीव कुमार (55 वर्ष) पुत्र मेहर चंद निवासी कमाही देवी, मुकेरियां जिला होशियारपुर (पंजाब) गगरेट स्थित एक उद्योग में कार्यरत था और अम्ब में क्वार्टर लेकर रहता था।
शनिवार देर शाम संजीव अपनी स्कूटी से ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान एक कैंटर ने उसकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि कैंटर स्कूटी को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया।
पुलिस ने दिया ये बयान:
हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोग उसके पास पहुंचे तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 5 दिन का हुआ सप्ताह, सरकार ने लगाई नई बंदिशें; देखें लिस्ट
वहीं, एसडीपीओ अंब इलमा अफरोज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आईपीसी की धारा 279, 304ए तथा एमवी एक्ट की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार हुए वाहन का सुराग लगाया जा रहा है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks