सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से सड़क दुर्घटना की एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आई है। घटना बडोग टनल के समीप कलोल गांव की बताई जा रही है। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
पेड़ पर लटका था युवक:
मिली जानकारी के अनुसार कुल तीन लोग बोलेरो (HP26A-2996) में सवार होकर जा रहे थे। सुबह तड़के 3 बजे के करीब बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने आवाज सुनी तो घर से बाहर निकले।
बोलेरो एक घर के समीप आ गिरी थी, जिसके अगले टायर के नीचे एक व्यक्ति दबा हुआ था। वहीं दूसरा चील के पेड़ के नीचे पड़ा था। एक व्यक्ति की मौत ग्रामीणों के मदद से पहले ही हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बदला मौसम: बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू, अभी इतने दिन सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ
एएसपी अशोक शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी लोग किन्नौर के निचार के रहने वाले हैं। आशीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। 19 वर्षीय अंकु घायल है, जिसे 108 की मदद से आईजीएमसी रैफर किया गया है। तीसरा व्यक्ति सही सलामत है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks