सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। घटना कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर सनवारा के समीप की बताई जा रही है। टिप्पर ने जीप को टक्कर मारी और वह जीप सड़क के नीचे बनी टीन शेड नुमा घर पर जा गिरा।
टिप्पर ड्राइवर धराया:
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर सनवारा के रॉकरोज होटल के समीप कालका की ओर जा रही जीप को पीछे से आ रहे टिप्पर ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से जीप सड़क से नीचे टीन की छत तोड़कर शेड में जा गिरी।
स्थानीय लोगों की मदद से जीप में सवार तीन लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं, टिप्पर चालक मौके से वाहन लेकर कालका की ओर भाग गया। इसकी जानकारी धर्मपुर पुलिस को दी और हाईवे पर नाका लगाया गया। जिसे पुलिस ने दत्यार के समीप दबोच लिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में जल्द लगेगा 'वीकेंड कर्फ्यू': शैक्षणिक संस्थान 26 तक बंद, CM ने दिए सख्त निर्देश
जीप में सवार लोगों को चोटें आई है। किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है। गनीमत यह रही कि उस समय टीन के शेड में कोई व्यक्ति नहीं था। टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks