शिमलाः हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राजधानी शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 16 व 17 जनवरी को मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश व बर्फबारी के आसार जताए हैं, जबकि निचले क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने तीन दिन बारिश बर्फबारी का अनुमान जताया है। 16 जनवरी से पश्चिमी विक्षोक्ष सक्रिय होने जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में विभाग की ओर से किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
बता दें कि बीते कुछ दिनों में प्रदेश भर में मौसम साफ बना हुआ है। ऐसे में आसमान में खीली धूप के कारण लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है, लेकिन बीते दिनों हुई तबाही के कारण अभी भी जन जीवन पटरी पर वापस नहीं लौटा है।
बर्फ़बारी से बढे हादसे, कई की गई जान
बर्फबारी के कारण प्रदेश के उपरी इलाकों में फिसलन के कारण कई दर्दनाक हादसे पेश आ रहे हैं। इस वजह से बहुत से लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है फिर चाहे हम स्थानीय लोगों की बात करें या भी पर्यटकों की।
मिली जानकारी के मुताबिक अभी भी उच्च पर्वतीय इलाकों यानी कुल्लू, चंबा, किन्नौर, शिमला लाहुल स्पीति, मंडी व सिरमौर में कुल 251 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा कुल 190 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद होने के साथ-साथ पेयजल परियोजनाएं भी ठप पड़ी हुई हैं। उधर, प्रदेश में अभी भी छः शहर ऐसे हैं जहां लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं है वहा आज भी न्यूनतम तापमान माइनस में है।
छः शहरों में माइनस में है तापमान-
- केलंग -16,
- किन्नौर -8 ,
- भुंतर -0.7,
- मनाली -3.8,
- डल्हौजी -1.2,
- कुफरी -3.0,




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks