शिमलाः हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में भारी बारिश व बर्फबारी के कारण कई राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गए, उच्च पर्वतीय इलाकों में अधिक मात्रा में हिमपात होने की वजह से बिजली सहित पेयजल परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। इस वजह से लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पांच दिन रहेगा मौसम साफ़:
वहीं, अब राजधानी शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से लोगों को बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि मौसम विभाग ने आगामी 15 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इसका सीधा सा अर्थ ये है कि आने वाले 5 दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा।
इसके साथ ही विभाग ने प्रदेश के निचले इलाकों में 13 जनवरी तक मध्यम से घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि, मौसम के साफ रहने के चलते प्रदेश वासियों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।
वहीं, बात करें आज की तो राजधानी शिमला सहित कई इलाकों में आज धूप के खिलने के साथ-साथ आसमान में बादल छाए रहे, जबकि प्रदेश के कुल छः शहरों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है।
इन शहरों में पारा पहुंचा शून्य से नीचे:
- भुंतरः - 0.1,
- कल्पाः - 8.0,
- केलांगः -15.4,
- मनालीः -3.8,
- डलहौजीः -1.2,
- कुफरीः -3.0,
गौरतलब है कि बीते दिनों हुई भारी बारिश व बर्फबारी के चलते उच्च पर्वतीय इलाकों में जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। सड़कें बंद हुई पडी हुई हैं बिजली व पेयजल परियोजनाएं ठप पड़ी हुई हैं।
हालांकि, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग व बिजली बोर्ड युद्ध स्तर पर बहाली का काम कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि आज शाम तक सड़कें व विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकती है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks