कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक और महिला तस्कार को नशे के साथ गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। मामला डमटाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत भदरोया का बताया जा रहा है।
गुप्त सूचना ने फंसाया:
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डमटाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत भदरोया में एक महिला नशा बेचने का धंधा करती है। गुप्त सूचना के आधार पर नूरपुर नारकोटिक्स सैल की टीम ने कार्रवाई की।
महिला के घर पर छापेमारी करने पहुंची टीम ने वहां से 6।02 ग्राम हैरोइन बरामद की। जिसके बाद नारकोटिक्स सैल की टीम ने महिला को हैरोइन समेत गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला को नशे के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामला दर्ज कर संगत धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks