कुल्लूः हिमाचल प्रदेश पुलिस की विशेष टीम ने नाकाबंदी के दौरान एचआरटीसी बस सवार एक युवक को नशे की खेप संग गिरफ्तार किया है। मामला प्रदेश के कुल्लू जिले स्थित बजौरा का है। आरोपित युवक की पहचान 24 वर्षीय कमल निवासी गांव बारी, डाकघर पतलीकूहल, तहसील मनाली के तौर पर हुई है।
बरामद हुई 12.65 ग्राम हेरोइन
मिली जानकारी के मुताबिक कुल्लू पुलिस की विशेष टीम बजौरा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच मौके पर एचआरटीसी बस नंबर एचपी 66ए-2523 मौके पर आ पहुंची, जिसे जांच के लिए रोका गया। बस की तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने जब सीट नंबर 19 पर बैठे युवक की तलाशी ली तो उन्हें उसके पास से 12.65 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
अदालत में किया जाएगा पेश
इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बरामद नशे को अपने कब्जे में लेकर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले के संदर्भ में आगामी जांच करने में जुटी हुई है। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपित को पुलिस द्वारा अदालत में पेश किया जाएगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks